शिमला, मंडी, लाहौल-स्पीतिहिमाचल
Trending
Video : शिमला में HRTC की बस दुर्घटनाग्रस्त, सवारियों में कोहराम
शिमला। राजधानी शिमला में समरहिल के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। जानकारी के अनुसार, बस में करीब आधा दर्जन लोग सवार थे। हादसे से सवारियों में कोहराम मच गया। अधिकतर लोग स्कूल टीचर बताए जा रहे हैं।
देखें वीडियो
जानकारी के अनुसार, तीन लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां इनका उपचार चल रहा है। समरहिल के साथ लगते चैली के समीप यह हादसा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
बताया जा रहा है कि यह बस शिमला के चैली-धारकुफर रूट पर जा रही थी। इस दौरान वन विहार के पास हादसे का शिकार हो गई। हादसे में सभी सवार सुरक्षित हैं।