राजनीतिशिमला, मंडी, लाहौल-स्पीतिहिमाचल

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव

खबर को सुनें

शिमला। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह एक बार फिर से कोरोना संक्रमित हो गए हैं। आईजीएमसी में उपचार देना वीरभद्र सिंह की तबीयत ठीक नहीं थी, वीरभद्र सिंह के कोविड-टेस्ट के बाद आज सुबह वे रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें कि पहले भी कोरोना संक्रमित होने के बाद वे चंडीगढ़ इलाज करवाने गए थे। चंडीगढ़ से लौटने के बाद पूर्व सीएम आईजीएमसी में दाखिल हैं।

बता दें कि इससे पहले वीरभद्र सिंह 12 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें चंडीगढ़ के मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं बीते 3 मार्च को उन्होंने कोरोना का पहला टीका भी लगवाया था। मैक्स से वापस आने का बाद शिमला पहुंचते ही उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button