अपराध/हादसे
दुखद : 51 वर्षीय व्यक्ति आंगन में बेसुध मिला, अस्पताल में मौत

पांगी। पुलिस थाना पांगी के मुख्यालय किलाड़ के साथ लगते चौकी में एक व्यक्ति ने जहरीले प्रदार्थ के सेवन से मौत हो गई है। हलांकि मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए है।
घटना बिते दिन देररात की बताई जा रही है। जब मृतक का भाई रात को करीब 11 बजे घर आ रहा था तो उसी दौरान उसका भाई घर के बाहर बेसुध पड़ा हुआ था। उन्होंने तुरंत गांव की मदद से उसे सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति का छह साल का बच्चे और पत्नी है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपने पत्नी व एक बच्चे के साथ रहता था।