बिलासपुर, चंबा, हमीरपुरहिमाचल

SC-ST-OBC संयुक्त मोर्चा की बिलासपुर में हुई बैठक, जानिये अध्यक्ष कौंडल क्या बोले, देखिये Video

हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति, ओबीसी तथा अल्पसंख्यक संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक बिलासपुर में सम्पन

बिलासपुर (विनोद चड्ढा)। बिलासपुर के रौड़ा सेक्टर में स्थित संत शिरोमणी गुरु रविदास मंदिर परिसर में हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति, ओबीसी तथा अल्पसंख्यक संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक जिला प्रधान सीता राम कौंडल की अध्यक्षता में हुई।



बैठक में उन्होंने बिखरे दलित समाज को एक सूत्र में पिरोने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश के हालात बदले हैं किंतु लोगों की मनुवादी मानसिकता में कोई बदलाव नही आया है। आज भी गांवों में छोटी जाति के लोगों से गलत व्यवहार किया जाता है। कदम कदम पर अहसास करवाया जाता है कि वह कौन हैं। बावजूद इसके हमारा समाज उसी ढर्रे पर चल रहा है।





सीता राम कौंडल ने कहा कि बाबा साहेब डॉक्टर भीम राम अम्बेडकर ने दलितों पिछड़ों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए अपना जीवन तक लगा दिया, आज हम उनको भूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षित होंगे तभी संघर्ष होगा। तभी बाबा साहेब के सपनों को साकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सबसे पहले अपने आप को जानना और सुधारना जरूरी है। तभी समाज का कल्याण होगा।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button