देश-दुनिया

परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर हुआ Andaman & Nicobar के 21 द्वीपों का नाम, पीएम मोदी ने किया नामकरण

खबर को सुनें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती के अवसर पर अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में उन्हें समर्पित स्मारक के एक मॉडल का वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उद्घाटन किया। साथ ही पीएम मोदी ने अंडमान-निकोबार के 21 द्वीपों का शहीदों के नाम पर नामकरण किया। अब तक ये अनाम द्वीप थे, मगर आज से ये द्वीप परमवीर चक्र विजेताओं के नाम से जाने जाएंगे। वर्चुअली इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अंडमान की ये धरती वो भूमि है, जिसके आसमान में पहली बार मुक्त तिरंगा फहरा था।









इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज के इस दिन को आजादी के अमृत काल के एक महतपूर्ण अध्याय के रूप में आने वाली पीढ़ियां याद करेंगी। हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए ये द्वीप एक चिरंतर प्रेरणा का स्थल बनेंगे। मैं सभी को इसके लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं। उन्होंने आगे कहा कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों का नामकरण हुआ है।इन 21 द्वीपों को 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम से जाना जाएगा। जिस द्वीप पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस रहे थे, वहां पर उनके जीवन और योगदानों को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक का अनावरण किया गया है।




PM Modi Live: परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर हुआ Andaman & Nicobar के 21 द्वीपों का नाम,सुनिये पीएम मोदी का भाषण







Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button