Crime : महिला ने दुष्कर्म का प्रयास करने वाले व्यक्ति का काटा नाक, गिरफ्तार
गदरपुर (उत्तराखंड)। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर में महिला से दुष्कर्म का प्रयास कर रहे मकान मालिक ने दुष्कर्म का प्रयास किया तो महिला ने दांत से व्यक्ति की नाक काट दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार उधमसिंह नगर जिले के गदरपुर में साई बिहार कालोनी निवासी आनंद पाल के घर पर बीते दो माह से एक सिपाही अपने परिवार संग रहता था। 15 जनवरी को परिवार रिश्तेदारी में जाने की वजह से आनन्द पाल घर पर अकेला था। सिपाही भी सुबह ड्यूटी पर जाने की वजह से उसकी पत्नी भी घर पर अकेली थी। दोपहर को सिपाही की पत्नी वीडियो कॉल मैं परिजनों से बातचीत कर रही थी इसी दौरान मकान मालिक आनंदपाल ने मौका देखकर महिला को खींच लिया और दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा।
वीडियो कॉल पर बात कर रहे परिजनों ने चीख पुकार सुनकर सिपाही को मामले की सूचना दी। जब तक जवान घर पहुंचा तब तक आरोपी उसकी पत्नी को कमरे में ले जाकर जबरदस्ती कर रहा था। इसी दौरान महिला ने आरोपी की नाक दांत से काट ली। जिसके बाद सिपाही द्वारा आरोपी मकान मालिक को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी पेशे से शिक्षक बताया जा रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का इलाज करा कर गिरफ्तार कर लिया है।