अपराध/हादसेदेश-दुनिया

पति ने पत्नी को जींस पहनने से रोका तो चाकू से मार डाला, चार माह पहले ही हुई थी शादी

जामताड़ा (झारखंड)। आज के समय में जैसे सहनशीलता ही कम हो गई है। छोटी-छोटी बात पर अपने ही जान के दुश्मन बन जाते हैं। ऐसा ही मामला झारखंड में सामने आया है। यहां पर एक पत्नी ने अपने पति की जान इसलिए ले ली क्योंकि उसने उसे जींस पहनने से रोका था।



जामताड़ा थाना क्षेत्र के जोरभिटा गांव में एक पति ने अपनी पत्नी को जींस पैंट पहने से मना किया तो पत्नी ने चाकू से मार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में इलाज के दौरान उसकी धनबाद पीएमसीएच में मौत हो गई। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, पुष्पा हेंब्रम गोपालपुर गांव में सावन महीने में लगे मेला में जींस पहन कर घूमने चली गयी, उसके लौटने पर पति आंदोलन टुडू ने कहा कि अब तुम्हारी शादी हो गई है, तुम जींस मत पहना करो।



पति की बात सुनकर पत्नी नाराज हो गयी और दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आक्रोशित पत्नी ने अपने पति पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। चाकू के हमले में उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आनन-फानन में उसे धनबाद के पीएमसीएच में कर दिया। वहीं इलाज के दौरान धनबाद पीएमसीएच में पति की मौत हो गई है।



नवभारत टाइम्स के अनुसार, मृतक के पिता कर्णेश्वर टुडू ने बताया कि उनके बेटे ने बहू को जींस पहनने से मना किया था। इस पर पत्नी ने उसे चाकू से मार कर घायल कर दिया। इलाज के दौरान पति की मौत हो गई। वही पत्नी ने भी घरवालों के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बताया जाता है कि लगभग 4 माह पहले ही महिला की शादी हुई थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button