चंबा। जिला चंबा में दुखद हादसा सामने आया है। यहां एक स्कूटी अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। स्कूटी सवार दो महिलाओं में एक महिला की मौत हो गई है जबकि दूसरी महिला का कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है।
बताया जा रहा है कि यह दोनों महिलाएं रिश्ते में देवरानी और जेठानी थी। हादसा चंबा-साहो मार्ग पर मच्छराली में काली माता मंदिर के पास पेश आया है। मृतक महिला की पहचान रीतू जबकि लापता महिला की पहचान प्रीति के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार दो महिलाएं स्कूटी पर सवार होकर काम के सिलसिले से कही जा रही थीं। इसी दौरान उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर साल खड्ड में जा गिरी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। पुलिस दूसरी महिला का पता लगाने में जुटी। प्रशासन ने मृतक महिला के परिजनों को फौरी राहत प्रदान की गई है।