देश-दुनिया

यूक्रेन पर रूस का हमला, कई जगह धमाके, भारतीय छात्र भी फंसे

नई दिल्ली। यूक्रेन के साथ जारी गतिरोध के बीच रूस ने हमला कर दिया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सैन्य कार्रवाई की औपचारिक घोषणा की है। इसके साथ ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ रूसी ऑपरेशन में हस्तक्षेप करने वालों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का संकल्प लिया है। वहीं, इस घोषणा के बाद संयुक्त राष्ट्र ने पुतिन से युद्ध रोकने की अपील की है। युद्ध शुरू होने के साथ ही यूक्रेन में भारत से पढ़ाई करने के लिए गए बड़ी संख्या में छात्र फंस गए हैं। भारतीयों को वहां से लाने के लिए जा रहा एयर इंडिया का विमान भी यूक्रेन का एयर स्पेस बंद होने के कारण लौट आया है।


मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रूस के युद्ध की घोषणा के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव में धमाके शुरू होने की खबर है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि यूक्रेन ने रेड लाइन पार की है। उधर, रूस के सैन्य हमले शुरू करने पर बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति ने देश में ‘मार्शल लॉ’ लगाने की घोषणा की है। उन्होंने यूक्रेन में रह रहे नागरिकों से नहीं घबराने का आग्रह किया है। हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेन्स्की का कहना है कि दुनिया को रूस को हमले से रोकना चाहिए। इसके साथ ही कहा कि हमले की स्थिति में यूक्रेन अपना बचाव करेगा और जीतेगा। दूसरी ओर रूस के यूक्रेन पर हमले के ऐलान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि दुनिया की प्रार्थनाएं यूक्रेन के लोगों के साथ हैं, जो रूसी सैन्य बलों द्वारा अनुचित हमले का शिकार हुए हैं। राष्ट्रपति पुतिन ने एक पूर्व-नियोजित युद्ध चुना है, जो एक विनाशकारी साबित होगा।


रूस ने यूक्रेन के 2 इलाकों को किया था अलग
गौरतलब है कि कि पिछले कई दिनों से रूस व यूक्रेन के बीच तनाव बरकरार था। इसको लेकर यूरोप सहित पश्चिमी देशों ने दोनों देशों को बातचीत के स्तर से हल ढूंढने को कहा था। इसी बीच रूस ने यूक्रेन के 2 इलाकों को अलग देश के रूप में मान्यता दे दी थी। इसके बाद यूरोप सहित अमेरिका व अन्य देशों ने रूस पर कई प्रतिबंध लगा दिए थे।




ब्रिटेन के पीएन ने कहा-देंगे निर्णायक जवाब

रूस के हमले को लेकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि मैं यूक्रेन में भयावह घटनाओं से चकित हूं। मैंने अगले कदमों पर चर्चा करने के लिए राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात की है। राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन पर इस बिना वजह के हमले की शुरुआत करके रक्तपात और विनाश का रास्ता चुना है। यूके और हमारे सहयोगी देश इसका निर्णायक जवाब देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button