धर्म-संस्कृति
Trending

VIDEO: हिमाचल के लाड़ले अभिषेक सोनी शिवरात्रि पर ला रहे नया भजन, देखें झलक

खबर को सुनें

बिलासपुर। मशहूर भजन गायक अभिषेक सोनी समय समय पर अपने चाहने वालों के लिए नए भजन लेकर आते हैं। उनके चाहने वालों को भी उनके नए भजनों का हमेशा ही इंतजार रहता है। बहुत ही मधुर आवाज के मालिक अभिषेक सोनी शीघ्र ही नया भजन लेकर आ रहे हैं। सांवरा फेम अभिषेक सोनी का नया भजन शिवरात्रि के मौके
पर अपने चाहने वालों के लिए तोहफा और भगवान भोलेनाथ के चरणों में छोटी सी भेंट होगी। इस संबंध में अभिषेक सोनी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी।


गौरतलब है कि अभिषेक सोनी के चाहने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उनको कई अवार्ड भी मिल चुके हैं। उम्मीद है आने वाला भजन भी उनके चाहने वालों को बहुत पसंद आएगा। हमारा हिमाचल न्यूज पोर्टल की ओर से उनको हार्दिक शुभकामनाएं…।

APC Forestadvertising-Birthdaybanner

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button