औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राजगढ़ में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव
सिरमौर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राजगढ़ जिला सिरमौर में आजादी का अमृत महोत्सव को संयुक्त रूप से मनाया गया। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या सुश्री ई. नवीन कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद सामूहिक रूप से वन्दे मातरम का गान किया गया। कार्यक्रम में रंगोली आयोजन किया गया। इस प्रोयोगिता में कोपा और इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के छात्र और छात्राओं ने भाग लिया दोनों ही प्रतियोगिताओं में ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। छात्राओं द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव रंगोली और पोस्टर्स के माध्यम से तैयार किये। रंगोली प्रतियोगिता में कोपा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या सुश्री ई. नवीन कुमारी ने महोत्सव के विषय में जानकारी देते हुए जागरूक किया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।