Video : क्या आपने बाघ-बाघिन को किस करते देखा है, नहीं तो देखिये वीडियो
शिमला। कई लोग सोचते हैं कि जानवरों में इंसानों की तरह फीलिंग नहीं होती। वे पशुओं और जानवरों से क्रूरता भी करते हैं। लेकिन जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं, इससे ऐसे लोगों की सोच बदल जाएगी। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बाघ-बाघिन किस करते दिखाई दे रहे हैं।
Kiss of the wild💕 pic.twitter.com/GX8rtD4h3x
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) May 1, 2021
जानवरों से जुड़े कंटेंट इंटरनेट पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले कंटेंट में से एक है। जानवरों से प्यार करने वाले अक्सर जंगलों में घंटों समय बिताते हैं ताकि एक परफेक्ट फोटो या कमाल का वीडियो मिल सके। हाल ही में सोशल मीडिया पर टाइगर के जोड़े का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें किस करते देखा जा सकता है। ये जंगली कपल बड़े ही प्यार से एक दूसरे की बाहों में लेटा हुआ है।
आपने जानवरों के गुस्से, लड़ाई-झगड़े, शिकार के वीडियो तो खूब देखे होंगे, पर क्या आपने कभी किसी टाइगर को प्रेम करते देखा है? जी हां, सिर्फ इंसान नहीं जानवरों को भी एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार होता है। इस बात का सबूत इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे टाइगर के जोड़े का एक वीडियो है। इस वीडियो में दोनों टाइगर को चट्टान पर बड़े ही प्यार से एक दूसरे की बाहों में लेटे हुए देखा जा सकता है। ये दोनों बाघ-बाघिन एक-दूसरे के प्यार में खोए हुए नजर आ रहे हैं और एक-दूसरे को प्यार से किस कर रहे हैं।
Kiss of the wild💕 pic.twitter.com/GX8rtD4h3x
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) May 1, 2021
इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदाने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘किस ऑफ वाइल्ड’। सोशल मीडिया पर ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। अब तक 19 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे देखा है। लोग ना सिर्फ इसे एक दूसरे को शेयर कर रहे हैं बल्कि इस पर तरह-तरह के कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं। कई लोगों ने ये भी कहा कि उन्होंने पहली बार किसी टाइगर कपल को किस करते देखा है।