सोलन, सिरमौर, ऊनाहिमाचल
ऊनाः पटाखा ब्लास्ट मामले में दो और महिलाओं ने तोड़ा दम

ऊना। ऊना में मंगलवार की सुबह अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में घायल हुई दो और महिलाओं ने दम तोड़ दिया है। दोनों महिलाओं को घायल अवस्था में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके अलावा 8 लोग अभी भी पीजीआई में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। बता दें कि जिले स्थित हरोली उपमंडल में बीते मंगलवार को अवैध पटाखा
फैक्टरी में ब्लास्ट होने के चलते 20 मजदूर आग की चपेट में आ गए थे। इनमें 18 महिलाएं शामिल थी। इस ब्लास्ट के चलते छः महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि हादसे में घायल अन्य 10 लोगों को आगामी उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। इनमें से अब दो महिलाओं ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया है।