शिमला, मंडी, लाहौल-स्पीतिहिमाचल

चंबा में पुलिसकर्मियों को ले जा रही गाड़ी खाई में गिरी, 7 की मौत, 4 जख्मी

चंबा। हिमाचल के चंबा जिला में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़का हादसा हो गया। चंबा जिला के तीसा में आज सुबह 9.30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। तीसा से बैरागढ़ मार्ग पर जा रही पुलिस जवानों से भरी गाड़ी पर से पत्थर गिरा। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से छिटक कर नदी में करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिरी। इस हादसे में 6 पुलिस जवानों सहित सात की मौत हो गई है, जबकि 4 व्यक्ति घायल हैं।



जानकारी के अनुसार, तीसा-बेरागढ़ मार्ग पर तरवाई पुल के पास पुलिसकर्मियों को ले जा रही एक गाड़ी खाई में जा गिरी। जानकारी के मुताबिक, इस गाड़ी में 11 लोग सवार थे। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 6 पुलिसकर्मी और गाड़ी का ड्राइवर शामिल है। वहीं इस हादसे 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना का पता चलते ही चुराह विधानसभा क्षेत्र के विधायक हंस राज और पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गए।



जानकारी के अनुसार, तीसा के तरवाई नामक स्थान पर पहाड़ी से पत्थर गिरकर सीधा ड्राइवर की गर्दन के ऊपर गिरा। जिस कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई। पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर ले जा रही ये गाड़ी सीधी ढ़ांक से गिर कर बैरा नदी में जा गिरी। इस हादसे में अबतक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है।




मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चंबा जिले के तरवाई पुल के पास हुई एक सड़क दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है, जहां एक वाहन सिउल नदी में गिर गया, जिसमें 9 पुलिस कर्मियों सहित 11 लोग सवार थे। दुर्घटनाग्रस्त वाहन बैरागढ़ से तीसा की ओर जा रहा था। प्राप्त सूचना के अनुसार इस दुर्घटना में पांच पुलिस कर्मियों समेत छह लोगों की जान चली गयी और पांच अन्य घायल हो गये।



मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत प्रदान करने और घायल व्यक्यिों को सर्वोत्तम उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।


विधानसभा अध्यक्ष ने तरवाई पुल के समीप वाहन दुर्घटना पर व्यक्त किया शोक
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उपमंडल चुराह के तहत तीसा-बैरागढ़ संपर्क सड़क मार्ग पर तरवाई पुल के समीप वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है ।



उन्होंने ज़िला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं ।
विधानसभा अध्यक्ष ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को अपूरणीय क्षति सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की है ।



प्रशासन ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया ।
वाहन दुर्घटना में हिमाचल प्रदेश पुलिस के 6 जवान तथा 1 स्थानीय व्यक्ति की मृत्यु होने का समाचार प्राप्त हुआ है ।



तीन घायल पुलिस कर्मियों सहित एक स्थानीय व्यक्ति का नागरिक चिकित्सालय
तीसा एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा में उपचार किया जा रहा है ।
स्थानीय प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत राशि प्रदान की जा रही है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button