बिलासपुर, चंबा, हमीरपुरशिक्षाहिमाचल
Trending

बिलासपुर : डीसीए तथा पीजीडीसीए के लिए आवेदन की प्रक्रिया हुई आरम्भ

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा डी.सी.ए. (डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन) पोस्ट ग्रेजुएट तथा पी.जी.डी.सी.ए.(पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन ) के लिए आवेदन प्रक्रिया आरम्भ की गई है।


इन पाठ्यक्रमों के आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। जानकारी हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के जिला समन्वयक शिखा धीमान ने दी। उन्होंने बताया कि डी.सी.ए. के लिए शैक्षणिक योग्यता जमा दो तथा पी.जी.डी.सी.ए. के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक अनिवार्य है।


उम्मीदवार हिमाचल का मूल निवासी होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इन पाठ्यक्रमों को हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के द्वारा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के माध्यम से नेटकॉन टेक्नोलॉजीज, नियर श्रीराम इन्सुरेंस ऑफिस, बिलासपुर, हि.प्र. में करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूरा होने पर डी.सी.ए. प्रशिक्षणार्थी को 13800 रुपए तथा पी.जी.डी.सी.ए. प्रशिक्षणार्थी को 19800 रुपए राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए 01978-221573, 9418073882, 948083882, दूरभाष नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते है।


advertising-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button