बिलासपुर के कंदरौर में मिला कुठेड़ा की महिला का शव, इलाके में दहशत का माहौल

बिलासपुर। (रिपोर्ट विनोद चड्ढा) हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला के कंदरौर में एक 26 वर्षीय महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गयी हैं और छानबीन की जा रही हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया हैं। वहीं मृतक महिला की पहचान निवासी कुठेड़ा जिला बिलासपुर के रूप में हुई हैं।
जानकारी के अनुसार, कंदरौर में घास लेने गए कुछ लोगों ने जब शव को देखा तो उन्होंने स्थानीय प्रधान को इस बारे में सूचित किया। प्रधान ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला की शादी इसी साल मार्च माह में हुई थी।
वहीं, जब इस बारे में मिडिया कर्मियों ने महिला के पति से बातचीत की तो उन्होंने बताया की महिला दो दिन पहले मेरे साथ ही घर से घुमारवीं के लिए आई थी। परन्तु घुमारवीं में मंडी जाने की बात कह कर गाड़ी से उतर गयी और पति वापस घर चला गया। मृतक के पति का कहना हैं की इस बात की खबर उसने उसके भाई और बहन को भी दी थी। उन्होंने बताया की इस दौरान वह बार-बार मृतक महिला के फोन पर कॉल करता रहा पर महिला ने कोई जबाव नहीं दिया। वहीं, मीडिया कर्मियों ने पूछा की इस बात की एफआईआर पुलिस में क्यों नहीं की तो मृतक महिला के पति ने बताया की जब महिला बोल कर गई थी की मंडी जा रही हूँ तो इसलिए एफआईआर दर्ज नहीं करवाई।
वहीं, डीएसपी राजकुमार ने बताया की स्थानीय लोगों ने कंदरौर में एक शव होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच जारी हैं। उन्होंने बताया की महिला के मौत के असली कारणों का पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।