पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, दो लोग जख्मी, एक गंभीर

नाहन। जिला मुख्यालय नाहन के यशवंत विहार राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 1:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। चालक पिकअप को लेकर नाहन की ओर जा रहा था कि अचानक यशवंत विहार डिग्री कॉलेज के समीप एनएच पर उसकी टक्कर खड़े टिप्पर से हो गई। टिप्पर चालक नींद के कारण सड़क के किनारे गाड़ी लगाकर रेस्ट कर रहा था। अचानक जोर के धमाके की आवाज हुई। टिप्पर के चालक भीम सिंह ने नीचे उतरकर देखा तो पीछे पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
इसके बाद 108 एँबुलेंस को सूचित किया गया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। दोनों घायलों को 108 के माध्यम से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। चालक के साथ पिकअप में मौजूद जख्मी युवक को पीजीआई रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है अंशुल की गंभीर हेड इंजरी हुई है। चालक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।