अपराध/हादसे
मायके के लिए घर से निकली महिला बेटे सहित लापता

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के बल्ह थाना के तहत ग्राम पंचायत कैहड़ के चवाड़ी गांव की महिला पिछले 3 दिन से अपने बच्चे सहित लापता है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, लापता महिला के देवर ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी 30 वर्षीय भाभी 12 जनवरी 2022 को अपने मायके सुंदरनगर जा रही थी। उसके पति ने उसे नलसर तक छोड़ा और वह घर आ गया। जब शाम के समय उसने मायके फोन किया गया तो उन्होंने बताया कि वह मायके नही पहुंची है। उन्होंने बताया कि 3 दिन हो चुके हैं। लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि उनके साथ उनका 11 साल का बेटा भी साथ गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।