Video : हाईवे पर कैंटर चालक ने 48 गाड़ियों को मारी टक्कर, मचा कोहराम
Horrible Accident at Navale Bridge Pune .... minimum of 20-30 vehicles involved pic.twitter.com/FbReZjzFNJ
— Nikhil Ingulkar (@NikhilIngulkar) November 20, 2022
मुंबई। रविवार (20 नवंबर) को एक्सप्रेस वे पर एक ऐसा भीषण हादसा हुआ जिसमें एक कंटेनर चालक एक-दो नहीं बल्कि पूरी 48 गाड़ियों को भीषण टक्कर मारता हुआ चला गया। हादसे का शिकार कई महंगी गाड़ियां भी हुई। इस हादसे में करीब 50 लोग घायल हो गए हैं।
महाराष्ट्र के पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर छुट्टी होने की वजह से रविवार रात को वाहनों की आवाजाही ज्यादा थी । नावले पुल पर कैंटर चालक एक के बाद एक 48 गाड़ियों को जोरदार टक्कर मारते हुए चला गया। टक्कर इतनी भीषण थी उसका अंदाजा हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ियों की हालत देखकर आसानी से समझा जा सकता है। हादसे में कई गाड़ियों के तो परखच्चे उड़ गए, जबकि कुछ गाड़ियों को हल्का नुकसान हुआ है। इस हादसे में करीब 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं। वही करीब 2 घंटे तक पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान हाईवे पर अफरातफरी का माहौल रहा।
महाराष्ट्र में पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक बेकाबू कंटनेर ने 48 गाड़ियों में टक्कर मार दी। हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
Horrible Accident at Navale Bridge Pune …. minimum of 20-30 vehicles involved pic.twitter.com/FbReZjzFNJ
— Nikhil Ingulkar (@NikhilIngulkar) November 20, 2022
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, तेज रफ्तार कंटनेर सतारा से मुंबई की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद बेकाबू कंटनेर 30 से ज्यादा कारों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ता गया। इन कारों ने कुछ और गाड़ियों को टक्कर मारी। इस तरह कुल 48 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं हैं। इसके बाद कंटनेर वडगांव पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर रुक गया।