बिलासपुर, चंबा, हमीरपुरहिमाचल
Trending
बिलासपुर लुहणु मैदान में हाॅकी बिलासपुर संघ की बैठक में बड़ा फैसला, देखिये वीडियो
बैठक में पूर्व नेशनल हॉकी खिलाड़ी यशवंत चौहान को सर्वसम्मति से कार्यकारी प्रधान चुना गया। इसी दौरान कुछ अन्य पद भी भरे गए। जिसके तहत राजीव शर्मा को संयुक्त सचिव, झंडूता विस क्षेत्र से आशीष गौतम, घुमारवीं से ऋषि गुज्जर को चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों की फेहरिस्त में ब्रजेश कौशल, विकास पुंडीर,रवि धीमान, सतीश ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, चेत राम, लक्ष्मी देवी को शामिल किया गया।
इस अवसर पर नवनियुक्त प्रधान यशवंत चैहान ने विश्वास दिलाया कि हॉकी खेल के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने इस जिम्मेवारी को सौंपने के लिए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर तथ बीसीसीआई सीनियर टूर्नामेंट कमेटी सदस्य विशाल जगोता का आभार जताया।