अपराध/हादसेशिमला, मंडी, लाहौल-स्पीतिहिमाचल
पर्यटकों की कार नदी में गिरी, दो की मौत 1 घायल

मंडी। जिला मंडी के पंडोह के छह मील में नेशनल हाईवे-21 चंडीगढ़-मनाली पर गुरुवार देर शाम सड़क हादसे में दो युवकों की मौत और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतकों में से एक युवक पंजाब के अमृतसर और दूसरा चंडीगढ़ का बताया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल युवक गुरदासपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। तीनों युवक मनाली घूमने आए थे और वापस लौट रहे थे। घायल को गंभीर अवस्था में जोनल अस्पताल मंडी भर्ती करवाया गया है।
पुलिस के अनुसार, मंडी जिले के पंडोह में सड़क दुर्घटना मामले में दो युवकों की मौत हुई है और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।