
ऊना जिले के टाहलीवाल में तेज आंधी से पेड़ गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक अजौली का रहने वाला था। हादसे में 2 अन्य युवक भी घायल हुए हैं। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार रात अजौली के 3 युवक टाहलीवाल की तरफ़ जा रहे थे।
टाहलीवाल में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप के पास एक पॉपलर का पेड़ बाइक सवार युवकों पर गिर गया। तीनों घायल युवकों को रीजनल अस्पताल ऊना लाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं डॉक्टरों ने गंभीर घायल रिशु और अंशुल को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद डॉक्टरों ने रिशु को चंडीगढ़ रेफर कर दिया।