सोलन, सिरमौर, ऊनाहिमाचल
देवभूमि, वीरभूमि के बाद हिमाचल प्रदेश को बनाएंगे खेलभूमिः अनुराग ठाकुर
ऊना।केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का जिला ऊना में पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार जिला ऊना पहुंचे अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को खेल राज्य के रूप में विकसित किया जाएगा तथा इसके लिए यहां पर आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि, वीरभूमि के साथ-साथ खेलभूमि बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हाई ऑल्टीट्यू़ड सेंटर खोलने का प्रयास किया जाएगा, जिससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कला, संस्कृति व संगीत को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है और इसे दुनिया भर के कोने-कोने तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में कैबिनेट पद देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ाया है। हिमाचल प्रदेश में उनकी जन आशीर्वाद यात्रा को लोगों को अत्याधिक प्रेम मिल रहा है।