अपराध/हादसे
शर्मनाक: छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून। देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय बच्चे के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। राजपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। राजपुर पुलिस के अनुसार क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी है। तहरीर ने बताया कि 16 मार्च को सुबह उनकी 6 वर्षीय बेटी घर में थी। तभी क्षेत्र में ही रहने वाले एक आरोपी उनके घर पहुंचा। आरोप है कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना से बच्चे काफी डरी हुई और सहमी हुई है। बच्ची ने यह जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद इस मामले में सूचना पुलिस को दी गई। राजपुर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया है। आरोपी व्यक्ति सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है।