हिमाचल में आंधी, बारिश और बर्फबारी, जानिये कब साफ होगा मौसम

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कई जिलों में वर्षा व बर्फबारी का क्रम लगातार जारी है। बीते 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में जमकर वर्षा व बर्फबारी हुई। राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों ताजा हिमपात भी हुआ है। हिमाचल के निचले मैदानी क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि हुई है। लाहौल स्पीति ,कुल्लू, किन्नौर, चंबा ,सिरमौर, मंडी, के कई पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात हुआ है। जबकि निचले मध्यवर्ती क्षेत्र मैदानी क्षेत्रों में बिलासपुर, कांगड़ा ,सोलन ,मंडी , सिरमौर, कुल्लू, कई जिलों में बारिश व ओलावृष्टि हुई है।
मौसम विभाग में आगामी मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 23 अप्रैल को प्रदेश के कई जिलों में बर्फबारी वह बारिश की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने 23 अप्रैल के बाद प्रदेश में मौसम शुष्क रहने देने की संभावना जताई है।