अपराध/हादसे

सौतेले बेटे ने जमीन के लालच में अपनी ही मां की कर दी हत्या, पढ़े क्या है मामला

झारखंड। झारखंड के साहिबगंज जिले के बोरियो जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के सोती चैकी पंगड़ो गांव में एक मामला सामने आया है। जहां सौतेले बेटे ने जीजा के साथ मिलकर जमीन पर कब्जा करने के लिए अस्सी वर्षीया मां की हत्या कर दी। इस सिलसिले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया। साहिबगंज के पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि गौतम मुंडा ने जीजा राजकुमार मुंडा के साथ मिलकर भूमि हड़पने के लिए अपनी विधवा सौतेली मां अस्सी वर्षीया सनसरी देवी की पिछले माह हत्या करके रातोंरात उसे दफना दिया, जिसकी कानोकान किसी को खबर नहीं हुई।


बेटी ने जब मां के गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई। बेटी ने बताया कि सनसरी मुंडा की सगी बेटी ने दो जुलाई को पुलिस में लिखित शिकायत की। कि 13 जून से उसकी मां लापता है। और उसे शक है कि उसके सौतेले भाई गौतम मुंडा ने उसकी हत्या कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बेटी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जब पुलिस ने गौतम मुंडा को गिरफ्तार किया और सख्ती से जब उससे पूछताछ की तब उसने कथित रूप से बताया कि उसने जीजा राजकुमार मुंडा के साथ मिलकर सनसरी मुंडा की हत्या कर दी थी। और उसे बड़ा पागलों तालाब के पास दफना दिया, जिससे लोगों को इसकी भनक न लग सक। शव बरामद किया गया उन्होंने बताया कि सौतेले बेटे ने यह नृशंस हत्या बुजुर्ग महिला के नाम की जमीन हथियाने की नियत से की थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों गौतम मुंडा और राज कुमार मुंडा को साहिबगंज के गाँव कलुआ टोला थाना बोरियों से शनिवार को गिरफ्तार किया और दोनों की निशानदेही पर मृतका बुजुर्ग महिला का शव गड्ढा खोदकर बरामद कर किया गया।join whatsapp group

यह भी पढ़ें:-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button