Himachal : हिमाचल मंत्रिमंडल का विस्तार, इन 7 को मिली जगह, संसदीय सचिव भी बनाए गए

शिमला। हिमाचल प्रदेश में चुनाव परिणाम के करीब 26 दिनों बाद सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। रविवार को राजभवन में एक शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने सभी नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस मौके पर राज्यपाल ने सोलन से धनी राम शांडिल,कांगड़ा से चन्द्र कुमार,सिरमौर से हर्षवर्धन चौहान,किन्नौर से जगत सिंह नेगी,शिमला से रोहित ठाकुर,शिमला से अनिरुद्ध सिंह,शिमला से विक्रमादित्य सिंह को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इससे पहले सीएम सुक्खू ने 6 संसदीय सचिवों की नियुक्ति की है। जिसमें विधायक सुदंर ठाकुर,मोहन लाल ब्राक्टा, राम कुमार चौधरी,आशीष बुटेल,किशोरी लाल,संजय अवस्थी को सीपीएस बनाया गया है।
मुख्य संसदीय सचिवों से संतुलन का प्रयास
राजनीतिक संतुलन बनाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुख्य संसदीय सचिव और संसदीय सचिव बनाए हैं। सुंदर सिंह ठाकुर को मुख्मयंत्री ने मुख्य संसदीय सचिव की शपथ दिलाई। रामकुमार चौधरी, मोहन लाल ब्राक्टा को भी मुख्य संसदीय सचिव और रामकुमार को संसदीय सचिव की शपथ दिलाई गई।
आशीष बुटेल भी मुख्य संसदीय सचिव बनाए गए हैं। उन्होंने भी शपथ ली। किशोरीलाल , संजय अवस्थी को भी मुख्य संसदीय सचिव बनाया गया। मुख्य संसदीय सचिव बनाने की पहल वीरभद्र सरकार में शुरू हुई थी। जब मंत्रियों को बनाने की सीमा तय हुई थी कि मुख्यमंत्री के अलावा केवल 11 मंत्री ही बनाए जा सकते हैं।