कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लूबिलासपुर, चंबा, हमीरपुरशिमला, मंडी, लाहौल-स्पीतिसोलन, सिरमौर, ऊनाहिमाचल

हिमाचल : ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू, जानिये कब तक बिगड़ा रहेगा मौसम

शिमला। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है। जनजातीय जिलों लाहौल स्पीति और किन्नौर में बीती रात से रुक-रुक कर बर्फबारी का दौर जारी है। दोनों जिलों के ऊंचे क्षेत्र बर्फ से लकदक हो गए हैं। कुल्लू और चम्बा जिलों की ऊंची चोटियों पर भी बर्फ गिर रही है।join whatsapp group


राजधानी शिमला सहित मैदानी इलाकों में आसमान पर घनघोर बादलों का डेरा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान मैदानी इलाकों में गरज के साथ तेज बारिश और पहाड़ों पर भारी बर्फबारी होने की आशंका है। राज्य में छह दिसम्बर तक मौसम खराब रहेगा।join whatsapp group


बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट से समूचा प्रदेश शीतलहर की जद में आ गया है। लाहौल-स्पीति में रात का पारा शून्य के करीब रिकॉर्ड किया गया है। लाहौल-स्पीति जिला के मुख्यालय केलांग में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा किन्नौर के कल्पा में 4.8, मंडी में 6.1, सुंदरनगर व भुंतर में 6.5, सोलन व डलहौजी में 7, मनाली व हमीरपुर में 7.2, सराहन में 7.5, शिमला में 8, पालमपुर में 8.5, धर्मशाला में 9 और जुब्बड़हट्टी में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।join whatsapp group
राजधानी शिमला में मौसम बर्फबारी के अनुकूल बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो छह दिसम्बर तक यहां मौसम का पहला हिमपात हो सकता है। सैलानी यहां बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

join whatsapp group
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के उच्च पर्वतीय इलाकों में हिमपात हो रहा है। अगले चार दिन तक मौसम की स्थिति ऐसी ही बनी रहने की संभावना है। छह दिसंबर को पर्वतीय इलाकों में भारी हिमपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button