हिमाचल
Trending

Video : हिमाचल : पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में ठंड के हल्के तेवर, जानिये कैसा रहेगा मौसम

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने का क्रम तेज हो गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके साथ ही मैदानों में भी ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।






हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ दिन से बर्फबारी हो रही है। गुरुवार सुबह भी लाहौल-स्पीति और रोहतांग में हिमपात हुआ है। इसके चलते एक ओर जहां पार लुढ़क गया है, वहीं पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। अटल टनल के पास भी बर्फबारी हुई है। इसके कारण फिलहाल पर्यटकों की आवाजाही बंद कर दी गई है। अटल टनल भी पर्यटकों के लिए बंद हो गई है।






गौरतलब है कि बुधवार को भी लाहौल-स्पीति, कुल्लू, किन्नौर, चंबा, मंडी व और शिमला जिले की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ था। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड और तेज होगी।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button