बिलासपुर में भगवान श्री सत्य साईं का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, देखिये Video

बिलासपुर (विनोद चड्ढा)। बिलासपुर में सत्य साईं सेवा समिति द्वारा भगवान श्री सत्य साईं का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन भी किया गया। जिसमें सैंकड़ों लोगों ने शिरकत की तथा महाराज की महिमा का गुणगान किया। यह शोभायात्रा नगर के डियारा सेक्टर से शुरू होकर मुख्य बाजार, रौड़ा सेक्टर की परिक्रमा करते हुए वापिस डियारा सेक्टर पहंची। जहां पर पीपल के पेड़ के नीेचे सभी श्रद्धालुओं ने एकत्रित होकर श्री सत्य साईं बाबा जी की आरती की और इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर समिति के प्रधान उमेश गौतम ने बताया कि सत्य साईं बाबा का जन्मदिन बिलासपुर में बड़ी ही श्रद्धा से मनाया गया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री सत्य साई बाबा का संदेश दुनिया में केवल प्रेम फैलाना है। उन्होंने कहा कि सभी धर्म, सभी जातियां और सभी वर्ग ईश्वर की संतान है तथा सभी को आपस में प्रेम से रहना चाहिए।