अपराध/हादसे

शर्मनाक : 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, वकील पर मुकदमा

बरेली। जिले में एक वकील को 12 वर्षीय एक लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने बताया कि दर्ज शिकायत के मुताबिक मंगलवार को शहर के एक इलाके में 12 वर्षीय लड़की घर के बाहर खेल रही थी।


उसी वक्त हजियापुर में रहने वाला 28 वर्षीय आरोपी वहां पहुंचा और वह लड़की को अपने दफ्तर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। सजवान ने बताया कि आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर लड़की को उसके मां-बाप को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के धमकाने से लड़की बहुत डर गई कि वह अपने घर जाने के बजाय बुआ के यहां जा पहुंची। वहां लड़की ने बुआ को पूरी घटना की जानकारी दी तो उन्होंने उसके पिता को फोन करके बताया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button