कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लूबिलासपुर, चंबा, हमीरपुरशिमला, मंडी, लाहौल-स्पीतिसोलन, सिरमौर, ऊनाहिमाचल

मनाली से कटौला मंडी चंडीगढ़ के लिए मार्ग बहाल

कुल्लू। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने जानकारी देते हुए आज यहां कहा कि अटल टनल ,मनाली से लैफ्ट बैंक होते हुए रायसन से वाया गैमन ब्रिज से दोबारा लैफ्ट बैंक झीड़ी ,बजौरा से कांडी ,कटौला , मंडी मार्ग छोटे वाहनों के लिए बहाल हो गया है।


पर्यटक या स्थानीय लोग यदि चंडीगढ़ जाना चाहते हैं तो उक्त रूट से चंडीगढ़ जाया जा सकता है। उपायुक्त गर्ग ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से प्रशासन के दिशा निर्देशों को मानने और सहयोग करने की अपील भी है।


उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन लोगों की सेवा में सदैव तत्पर है। प्रशासन आपदा की इस घड़ी में रात दिन लोगों की बेहतरी और सुरक्षा के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने आपदा से बचाव और राहत कार्य सहित विभिन्न सेवाओं की बहाली में जुटे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की भी सराहना की है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button