कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लूबिलासपुर, चंबा, हमीरपुरशिमला, मंडी, लाहौल-स्पीतिसोलन, सिरमौर, ऊनाहिमाचल
हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के आसार, जानिये मौसम का पूरा हाल

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आगामी दिनों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पांच नवंबर को प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। छह से आठ नवंबर तक प्रदेश के सभी भागों में मौसम साफ रहेगा। वहीं राजधानी शिमला और आसपास भागों में आज मौसम साफ रहा। उधर, प्रदेश की चोटियों में बीते दो दिनों में हुए हिमपात के बाद जनजातीय क्षेत्रों में शीतलहर बढ़ गई है।