राजनीतिशिमला, मंडी, लाहौल-स्पीतिहिमाचल
राहुल को सजा के फैसले को प्रतिभा ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सांसद राहुल गांधी पर मानहानि के एक मामलें में सूरत के सेशन कोर्ट द्वारा सजा देने के फैंसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया हैं।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी सच की लड़ाई लड़ रहे है,और सच की हमेशा जीत होती है। उन्होंने कहा है कि पूरी कांग्रेस राहुल गांधी के साथ खड़ी हैं। अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा है कि इस फैंसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में गुहार लगाई जाएगी और राहुल गांधी निर्दोष साबित होंगे।