कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लूशिमला, मंडी, लाहौल-स्पीतिहिमाचल

Congress : प्रतिभा सिंह-सुक्खू ने कुलदीप पठानिया को विधानसभा का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने कुलदीप सिंह पठानिया के निर्विरोध हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रतिभा सिंह ने पार्टी की ओर से कुलदीप सिंह पठानिया को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में राज्य विधान सभा की उच्च परंपराओं का पालन किया जाएगा और वह अपनी जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।



गुरुवार को चंबा जिले के भट्टियात विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह पठानिया को हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का अध्यक्ष घोषित किया गया।


मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘हमारे लिए यह बहुत गर्व की बात है कि हमारे आदरणीय विधायक श्री कुलदीप पठानिया जी को 14वीं विधान सभा का अध्यक्ष चुना गया है. मुझे पूरा विश्वास है कि वह करेंगे. अपनी कार्यकुशलता दिखाकर सदन की गरिमा को उच्च स्तर पर ले जाएं।’


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button