अपराध/हादसेकांगड़ा, किन्नौर, कुल्लूहिमाचल

दुस्साहस : सौतेली मां ने 5 साल की मासूम बच्ची पर फेंका उबलता पानी

धर्मशाला। कांगड़ा जिला के नूरपुर उपमंडल में सौतेली मां ने मासूम बच्ची पर उबलता पानी फेंक दिया। इतना ही नहीं, उसके बाद मासूम बच्ची को तड़पते हुए जंगल में छोड़ दिया।



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सौतेली मां ने 5 साल की मासूम बच्ची पर उबलता हुआ पानी फेंका मासूम बच्ची बुरी तरह से जख्मी हो गई थी।



इसके बाद बच्ची को सौतेली मां ने पास वाले जंगल में छोड़ दिया। तभी वहां से एक व्यक्ति ने गुजरते समय जख्मी बच्ची को तड़पते हुए देखा। व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि जंगल में एक बच्ची मिली है, जोकि बूरी तरह से जख्मी हुई है।



मौके पर पहुंचकर पुलिस की टीम ने बच्ची को तुरंत नूरपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button