देश-दुनिया
Trending

दिल्ली में बाढ़ : यमुना जोश पर, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, 16 हजार लोग हटाए गए

नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना के बढ़ते जलस्तर की वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। दिल्ली इस समय बाढ़ की चपेट में है। आज सुबह 7 बजे यमुना नदी का जलस्तर 208.46 मीटर पहुंच गया। लगातार बारिश और हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना में पानी बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली के कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। निचले इलाकों में रहने वाले 16 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।



जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह सात बजे यमुना का जलस्तर 208.46 मीटर तक पहुंच गया।यमुना का यह जलस्तर आज तक का एक रिकॉर्ड है। इससे पहले बुधवार की रात 10 बजे यमुना का जलस्तर 208.05 मीटर तक पहुंच गया था।


यमुना के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतीर का असर दिल्ली में यमुना नदी के पास बसे इलाकों में दिखने लगा है। हालात कुछ ऐसे हैं कि यमुना के पास बसी बस्तियों में कई फीट पानी भर चुका है। इतना ही नहीं यमुना बाजार की दीवार से पानी भी रिसने लगा है। दिल्ली में बाढ़ के खतरे के बीच प्रशासन भी सतर्क है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने यमुना के जलस्तर को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की आपात बैठक बुलाई है। यह मीटिंग दोपहर 12 बजे होगी।




मौसम विभाग की चेतावनी
दिल्ली में यमुना के जलस्तर में अगले कुछ दिनों में गिरावट की संभावनाएं कम ही है। इसकी वजह है मौसम विभाग की पहाड़ी राज्यों को लेकर जारी की गई चेतावनी। मौसम विभान ने कहा कि पहाड़ी राज्यों में अगले कुछ दिनों तक रुक रुककर बारिश का दौर जारी रहेगा। अगर ऐसा होता है तो इससे पहाड़ी नदियों के साथ-साथ दिल्ली और आसपास के मैदानी इलाकों से होकर गुजरने वाली नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी का दौर जारी रह सकता है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button