कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लूहिमाचल

नेहरू युवा केन्द्र ने मेबर में किया खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

रिकांगपिओ। नेहरू युवा केन्द्र किन्नौर द्वारा कल्पा खण्ड के मेबर रल्ली गांव में खण्ड़ स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें वॉलीबॉल, बैडमिंटन, रस्साकस्सी, 400 मीटर व 100 मीटर दौड इत्यादि प्रतियोगिताएं शामिल रही। इस प्रतियोगिता का आयोजन कल्पा खण्ड के मेबर रल्ली गांव के युवक मंडल के सहयोग से करवाया गया।




इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 150 युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया। वॉलीबॉल में प्रथम स्थान चीने कल्पा वॉरियर ने हासिल किया तथा द्वितीय स्थान युवा मंडल मेबर ने प्राप्त किया। बैडमिंटन में प्रथम स्थान अनोद, व द्वितीय स्थान चंद्रपाल ने प्राप्त किया। इसी प्रकार रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान महिला गुरु राजेस मंडल व द्वितीय स्थान महेश्वर नारायण महिला मण्डल मेबर ने प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रभात, द्वितीय स्थान निखिल व तृतीय स्थान सुभाष ने प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त 100 मीटर मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्रभात, द्वितीय स्थान निखिल व तृतीय स्थान सेजल ने प्राप्त किया।




अतुल शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय ग्राम पंचायत मेबर के उपप्रधान उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।




जिला युवा अधिकारी ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र किन्नौर द्वारा जल्द ही जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें इस प्रतियोगिता के सभी विजेता प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन में युवा मंडल मेबर और स्वयंसेवक ललित नेगी की अहम भूमिका रही जिसके लिए वह उनका धन्यवाद करते हैं।




Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button