राजनीतिशिमला, मंडी, लाहौल-स्पीतिहिमाचल

कांग्रेस : महंगाई का विरोध जताने के लिए कांग्रेस ने सिलेंडर पर चढ़ाए हार

शिमला। लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस गुरुवार को सड़कों पर उतरी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने गैस सिलिंडर पर हार चढ़ाकर जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। कहा कि देश में महंगाई आसमान छू रही है। बेरोजगारी दर दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि आम जनता का महंगाई से जीना मुहाल है लेकिन सरकार अंजान बनी हुई है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह और हर्ष महाजन भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button