Rape : तेरह साल की नाबालिग से दुष्कर्म, 65 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

ऊना। थाना गगरेट के अंतर्गत 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 65 साल का बुजुर्ग है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता पेट दर्द की शिकायत पर गगरेट के सिविल अस्पताल गई। जांच के दौरान नाबालिग के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई। डॉक्टरों ने तुरन्त पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़िता के ब्यान कलमबद्ध किए।
पीड़िता ने बताया कि करीब 6 माह पहले उसके मकान मालिक ने वारदात को अंजाम दिया था। साथ ही किसी को बताने से मना किया था। इसी कारण पीड़िता चुप रही, लेकिन पेट में दर्द की शिकायत लगातार रहने पर गगरेट सिविल अस्पताल में जब इलाज के लिए आई तो इस बात का खुलासा हुआ। पीड़िता के परिजन बाहरी राज्य के निवासी हैं। एसपी अर्जित सेन बताया कि पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच की जा रही है।