बिलासपुर, चंबा, हमीरपुरहिमाचल
Trending

प्रदेश सरकार विधवा और एकल नारी के लिए बनाएगी 7000 मकान : धर्माणी

राजेश धर्माणी ने घुमारवीं में की जनसभाएं, किए बड़े ऐलान, देखिये Video

घुमारवीं (विनोद चड्ढा)। घुमारवीं के विधायक राजेश धर्माणी ने कहा है कि प्रदेश सरकार विधवा और एकल नारी के लिए 7000 मकान बनाएगी। धर्माणी ने ग्राम पंचायत घंडालवी तथा ग्राम पंचायत भपराल में जनसभा को संबोधित किया।



उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य की महिलाओं के कल्याण के लिए विधवा एवं एकल नारी आवास योजना शुरू की है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी योजना का लाभ तलाकशुदा एवं परित्यक्त महिलाओं को सरकार द्वारा मकान निर्माण के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत लगभग 7000 महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। इस योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से किया जाएगा।



उन्होंने कहा कि महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत डेढ़ लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा शौचालय निर्माण के लिए अलग से 12000 प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लाभ की राशि सीधे महिला के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से वितरित की जाएगी। इस योजना के संचालन के लिए महिलाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगी तथा उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं को मूलभूत सुविधाएं जैसे कि बिजली पानी आदि भी इस योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराई जाएगी



उन्होंने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार जल्दी ही राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने जा रही है। डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने का जिस प्रकार से खाका तैयार किया गया है, वह सरकार की अप्रतिम सोच का द्योतक है। शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल की गई है।उन्होंने कहा कि डे बोर्डिंग स्कूल जहां विद्यार्थियों को समग्र और गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने में मददगार होंगे वहीं उनके बौद्धिक और शारीरिक विकास के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे। इन स्कूलों में ऐसे नागरिक तैयार करने की कवायद है जो बहुआयामी प्रतिभा के धनी होंगे।



उन्होंने कहा कि डे बोर्डिंग स्कूलों की परिकल्पना वास्तव में विद्यार्थियों को एक ही शिक्षा परिसर में विभिन्न प्रकार की शैक्षिक और बौद्विक सुविधाएं प्रदान कर उनका सर्वांगीण विकास करना है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को एक ही परिसर में पहली से जमा दो तक की विभिन्न विषयों जैसे, कला, साईंस, वाणिज्य आदि विषयों में शिक्षा प्रदान की जाएगी। विद्यार्थियों के बौद्विक विकास के लिए आधुनिक पुस्तकालय की सुविधा के साथ योग और साधना का प्रावधान भी किया जाएगा। शारीरिक विकास के लिए स्वीमिंग पूल, सभी खेलों के लिये बड़े खेल मैदानों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा इण्डोर खेल गतिविधियों को अलग से ढांचागत सरंचना विकसित की जाएगी। सभी प्रकार की खेलों के लिये अथवा शारीरिक गतिविधियों के लिये अलग से प्रशिक्षकों का स्कूल मे प्रावधान करने की योजना है।


इस अवसर पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ठाकुर, जोन प्रभारी राजेश ठाकुर, कमल किशोर, पंचायत कांग्रेस कमेटी प्रधान सुरेंद्र ठाकुर, लंचता पंचायत के उप प्रधान अजय ठाकुर तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button