अनाडेल वार्ड में कोरोना के प्रति लोगों को किया जागरूक, बांटे मास्क व सेनिटाइज़र
शिमला। आज रविवार को अनाडेल वार्ड के लम्बी लाइन क्षेत्र में मास्क व सेनिटाइज़र का वितरण किया गया। जिसमें वार्ड की पार्षद श्रीमती कुसुम सदरेट ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों को करने का मुख्य उद्देश्य
समाज में लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक व सुरक्षित करना है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा आज अनाडेल, कैथू ,कोमली बैंक व चौड़ा मैदान में नगर निगम ,शिमला के सहयोग से गलियों व सड़कों को सेनिटाइज़ किया गया।
अनाडेल वार्ड में चल रहे सड़क के कार्य में कार्यरत मजदूरों को भी मास्क वितरित किये गए व उन्हें कोरोना के दिशानिर्देशों से संबंधित जानकारी दी गई। पार्षद श्रीमती कुसुम सदरेट ने ये भी सुनिश्चित्त किया, कि भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियाँ की जाती रहेंगी। इस गतिविधि को संचालित करने के लिए पार्षद कुसुम सदरेट के अलावा कैथू वार्ड के पार्षद सुनील धर भी उपस्थित रहे। इसके अलावा अनाडेल वार्ड के स्वयंसेवकों ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।