Himachal Cabinet: लोहड़ी पर सौगात, हिमाचल में पुरानी पेंशन योजना बहाल

शिमला। हिमाचल प्रदेश की नई-नवेली कांग्रेस सरकार ने आज पहली कैबिनेट बैठक में ही पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल कर दिया। पार्टी ने अपने घोषणापत्र में ऐसा करने का वादा किया था और यह उसका प्रमुख चुनावी वादा था। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नई पेंशन योजना (NPS) के दायरे में आने वाले सभी सरकारी कर्मचारियों को अब OPS का लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के साथ चर्चा करके इसके नियम जारी किए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश सरकार ने लोहड़ी के पर्व पर प्रदेश के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना की सौगात दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल की बहुप्रतीक्षित पहली बैठक शुक्रवार को राज्य सचिवालय में हुई। इसमें कांग्रेस सरकार की पहली गारंटी यानी पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) को मंजूरी दी गई।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अर्की में मैंने पहली बार कहा था कि ओपीएस बहाल करेंगे।