बिलासपुर, चंबा, हमीरपुरशिमला, मंडी, लाहौल-स्पीतिहिमाचल
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर लैंडस्लाइड, वाहनों की लगी लंबी कतारें

चंबा। प्रदेश में भी भारी तबाही के बाद भी अभी लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही हैं। चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट हाईवे पर सुबह ही भारी भूस्खलन हो गया। भूस्खलन और पेड़ गिरने से हाईवे बंद हो गया। जिससे सडक़ पर वाहनों की रफ्तार थम गई।
जानकारी के अनुसार, कांदू के पास रविवार सुबह भूस्खलन की घटना पेश आई। अस्थायी दुकानों पर चीड़ के पेड़ गिर गए हैं। हालांकि विभागीय मशीनरी मौके पर पहुंच गई है। मलबे को हटाने का काम चल रहा है। एनएच सहायक अभियंता कनव बडोत्रा ने बताया कि हाईवे को जल्द बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।