शिमला, मंडी, लाहौल-स्पीतिहिमाचल
कियोंथल रियासत के राजा वीर विक्रम सैन का IGMC में निधन, विक्रमादित्य ने मामा के निधन पर जताया शोक
शिमला। कियोंथल रियासत के राजा वीर विक्रम सैन का IGMC में आज सुबह देहांत हो गया। करीब 8:20 पर उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। वह बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। 11 बजे के बाद उनका पार्थिव शरीर जुंगा राजमहल पहुचेगा जिसके बाद अंतिम संस्कार होगा, विधायक विक्रमादित्य सिंह
ने भी अपने मामा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। विक्रमादित्य ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि..हमारे मामा श्री वीर विक्रम सैन , जुनगा के आकस्मिक निधन के बारे में जान कर हम स्तब्ध हैं, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।