भूस्खलन : चंद मिनटों में पूरी पहाड़ी हो गई धराशायी, NH बंद रहा, देखिये Video

पांवटा साहिब। हिमाचल प्रदेश में रविवार को बारिश थमने के बावजूद कहर जारी रहा। सिरमौर में भयंकर भूस्खलन के कारण एनएच 707 पर पूरी पहाड़ी ढह गई। इसके कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद रही और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसको लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है।
पांवटा साहिब के नेशनल हाईवे 707 के पास भारी भूस्खलन से मार्ग बंद, बड़ी तादाद में फंसी गाड़ीयां pic.twitter.com/BH3HH27veL
— ASHISHA SINGH RAJPUT (@AshishaRajput19) August 27, 2023
जानकारी के अनुसार, पांवटा साहिब शिलाई गुम्मा हाटकोटी नेशनल हाईवे 707 कमरऊ के पास भारी भूस्खलन का कारण मार्ग बंद हो गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग 305 सहित 281 सड़कें अवरुद्ध रहीं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि इलाके के आस-पास लोग खड़े रहते हैं और देखते ही देखते पहाड़ी ढह जाती है। इस निर्माणाधीन पहले ग्रीन कॉरिडोर एनएच 707 कमरऊ में भूस्खलन होने से ये मार्ग 3 घंटे बंद रहा।
पांवटा साहिब के नेशनल हाईवे 707 के पास भारी भूस्खलन से मार्ग बंद, बड़ी तादाद में फंसी गाड़ीयां pic.twitter.com/BH3HH27veL
— ASHISHA SINGH RAJPUT (@AshishaRajput19) August 27, 2023