देश-दुनिया

उफ! इतना गुस्सा.. कचौड़ी में प्याज कम मिली तो लड़की ने रेहड़ी को गिराया..जड़ा थप्पड़

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन हैरान कर देने वाले कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं। कई बार स्ट्रीट फूड के भी अजब-गजब मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक लड़की एक कचौड़ी बेचने वाले के साथ गाली-गलौच करती नजर आ रही है। इतना ही नहीं लड़की ने उस कचौड़ी वाले की साइकिल को लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद वह उसे धमकी देते हुए भी दिखाई दे रही है।

इस वीडियो को एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की एक कचौड़ी वाले से प्याज को लेकर बहस कर रही है। कचौड़ी वाला लड़की को प्याज खत्म होने के कारण बता रहा है और फिर यहीं से हंगामा शुरू हो गया। लड़की ने कचौड़ी वाले को गालियां भी दी और उसे थप्पड़ भी जड़ दिया। इतना ही नहीं लड़की ने रेहड़ी पर लात भी मारी। लात मारने की वजह से रेहड़ी पलट जाती है और कचौड़ी वाले का समान जमीन पर बिखर जाता है। इसके अलावा वहां मौजूद अन्य लोगों के साथ भी लड़की काफी बदतमीजी से बात करती हुई दिख रही है। जब कचौड़ी वाला अपने पैसे मांगता है तो लड़की और ज्यादा गुस्सा हो जाती है।

वहां मौजूद कुछ लोग इस वीडियो बनाते हुए दिख रहे हैं। यह लड़की उनके ऊपर भी गुस्से में दिखाई दे रही है और वीडियो को बंद करने की बात करते हुए धमकी दे रही है। फिलहाल यह वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि यह कब और कहां का है, इसका पता नहीं चल पाया है। यहां देखें वीडियो.. –

join whatsapp group

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button