
ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक महिला कुएं से पानी निकालते हुए कुएं में गिर गई। जिस कारण महिला की मौत हो गई। मामला पुलिस थाना बंगाणा के तहत सुकड़याल का है।
पानी निकालते हुए अचानक कुएं में गिरी महिला
जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार को मृतका अपनी बाजू की दर्द का उपचार करवाने चुकाणी क्षेत्र गई हुई थी। इस दौरान लौटते वक्त जब वह कुंए से पीने के लिए पानी निकालने लगी तो अचानक से वह कुएं में जा गिरी। इसकी सूचना पाकर
आस-पास के लोग उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचे। जब लोगों ने महिला को कुएं से बाहर निकाला और उपचार हेतु सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने इस संबध में मामला दर्ज कर लिया है। व आगामी कार्रवाई की जा रही है।