
सोलन। हिमाचल के सोलन जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही जान चली गई।
जानकारी के अनुसार महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य सवार घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल नालागढ़ में भर्ती करवाया गया है। उधर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि बद्दी डीएसपी नवदीप सिंह ने की है।