कांगड़ा। देव भूमि हिमाचल एक बार फिर शर्मसार हुई है। ताजा मामला कांगड़ा के ज्वालामुखी का है। जहां एक जेठ ने अपनी बहू के साथ दुष्कर्म किया। महिला द्वारा दी गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।
पुलिस में दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि बीती रात रिश्ते में उसका जेठ उसके घर में घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर जैसी आस-पड़ोस के लोग वहां पहुंचे आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उधर, डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि महिला के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी जेठ को हिरासत में ले लिया है।

Back to top button